
स्कूल शिक्षा विभाग के नवाचारी समय सारणी अंतर्गत शनिवार को बस्तारहित सहसंज्ञानात्मक गतिविधी आधारित विद्यालय का प्रारंभ किया राज्यपाल उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक सर्वेश सोनी के नेतृत्व में उत्कृष्ट सोच का सृजन किया गया ,इसी तारतम्य मे सदैव अपने नवाचारो से कोरबा जिले मे अपनी संजीदा पहचान बना चुके मिडील स्कूल बिंझरा के सभी विद्यार्थीगणो को शालेय कैम्पस मे उपलब्ध हरित पर्यावरण सामग्री से विभिन्न कलाकृतियों की तहरीज पर कसौटी दी गई जिसको सभी विद्यार्थीगणो ने न केवल बेहतरीन प्रदर्शन के रुप मे प्रस्तुत कर विद्यालय को नया आयाम स्थापित कर किया बल्कि कसौटी के इस नवाचारी सहसंज्ञानात्मक प्रयोग मे निष्पक्ष निर्णायक भी विद्यार्थीगणो को ही बनाया गया एवं सबसे बेहतरीन एक छात्र या छात्रा को चुनने को कहा गया विद्यार्थीगणो ने कुमारी काव्या के द्वारा बनाई गई प्राकृतिक सामग्रियों छिन के पत्तो से बनाये गुलदस्ता को आज का स्टार माना।

प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने शाला के बाल संसद प्रधानमंत्री कुमारी सरस्वती कंवर के हाथो स्टार छात्रा को मेडल पहनाकर सम्मानित करवाया। क्रियेटिव गतिविधि कार्यक्रम मे एक से बढ़कर एक प्रस्तुति बच्चो ने विद्यालय गार्डन के घास-फूस, पत्तो आदि का उपयोग कर बनाया था जिसमे सरस्वती का बनाया घासफूल का क्राउन,बेलमति के डिस्पोजल बोतल व घासफूल से बना गुलदस्ता,क्षात्रा विद्या के द्वारा छिन के पत्तो से बनाया गया फूल गुच्छ,अंजली,सुमन सानिया ,शालिनी आदि के द्वारा निर्मित आम के पत्तो से बटुआ के साथ सभी बच्चो ने रोचकता से कलाकृतियों का प्रदर्शन व सीखने मे रुचि दिखाई,जहां लडकियो ने कलाकृति बनाने मे अपनी श्रेष्ठता दिखाई वही लडको ने बागवानी मे रुची दिखाते हुये खिलेन्द्र, राहुल, पुष्पेन्द्र आदि के साथ चिरैया फूल का पुरे परिसर मे शिक्षक फत्तेसिह नेटी के निर्देशन मे बडी तेजी से रोपण किया,प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने सामुहिक प्रार्थना मे राजगीत अरपा पैरी के धार का अभ्यास करवाया योग व्यायाम के साथ कई अमली मैदानी रोचक खेल कार्यक्रम मे शिक्षक शिक्षिकाओ अनिल कौशिक, अनुपमा कौशिक व संध्यारानी ठाकुर की सराहनीय सहभागिता रही।जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के निधन से राजकीय शोक के कारण सांस्कृतिक व अन्य साहित्यिक सार्वजनिक कार्यक्रम नही हो सका प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के सक्रिय प्रयास से बस्तारहित शनिवार शाला का सफल आयोजन रहा।