
हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए वहशी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी रोती गिडगिडाती रही, लेकिन राक्षस पिता को नहीं रोक सकी।
इस पूरे घटनाक्रम से उस समय पर्दा उठ गया जब हनुमानगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में यह केस दर्ज किया । जिसके बाद किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है । लेकिन इस घटना के बारे में जिस किसी ने भी सुना उसका खून खौल गया। दरअसल. हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी भांजी के साथ रेप होने का मामला दर्ज कराया था।
पल्लू पुलिस ने बताया कि 16 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके पिता करीब 2 साल से जबरन संबंध बना रहे थे। वह विरोध करती तो उसे मारते पीटते थे। वह किसी को बता नहीं दे इस कारण 2 साल से उसे उसके ननिहाल भी नहीं जाने दिया जा रहा था ।
पत्नी की मौत के बाद बना हैवान :
मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी की बहन अपनी दादी के पास रहती थी। उसका छोटा भाई ननिहाल रह रहा था। जबकि उसे उसके पिता ने जबरन रोक रखा था । 3 साल पहले किशोरी की मां की मौत हो जाने के कुछ दिन बाद से ही पिता ने अत्याचार करना शुरू कर दिया था।
पल्लू पुलिस ने 4 जुलाई को यह केस दर्ज किया और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जिस समय मां की मौत हुई थी उस समय वह महज 13 साल की थी । अब वह 16 साल की है । 2 साल से पिता उसे हवस का शिकार बना रहे हैं।