हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक को कई सालों से पेशाब में खून आने की समस्या थी। जांच में पता चला कि युवक को पीरियड्स आते थे। इसके साथ ही उसके शरीर में पुरुष महिला दोनों के गुप्तांग होने की बात भी सामने आई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में अंडाशय और गर्भाशय हैं। इसके बाद उसने ऑपरेशन के जरिए अपने मादा प्रजनन अंगों को हटवाया।
मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है। जहां 33 वर्षीय एक युवक को पेट में दर्द और अक्सर यूरिन में खून आने की समस्या थी, जिसे वो मामूली इंफेक्शन समझता था। जब युवक ने जांच करवाया तो पता चला कि वहां कोई संक्रमण नहीं बल्कि पीरियड्स का दर्द और उसी स्थिति में सामने आने वाला घटनाक्रम था। इस युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।डॉक्टरों ने इस समस्या को एक सर्जरी के माध्यम से दूर कर दिया है।
युुवक इस बीमारी से करीब 20 साल से जूझ रहा था, लेकिन जब लगातार कई दिन तक दर्द दूर नहीं हुआ और ब्लीडिंग भी ज्यादा हुई तो डॉक्टरों ने पूरा मेडिकल चेकअप करने के बाद उसे बताया कि बायोलॉजिकल तौर पर वो पुरुष नहीं बल्कि महिला है।
ब्लीडिंग की वजह पीरियड्स डॉक्टरों ने बताया कि उसकी यूरिन से से जो खून आ रहा था वो मासिक-धर्म के कारण था। उसके शरीर में महिलाओं के प्रजनन अंग भी मौजूद थे जिनमें गर्भाशय और अंडाशय भी शामिल थे। युवक ने डॉक्टरों से कहा कि उसके शरीर में मौजूद महिलाओं वाले सभी अंग हटा दिए जाएं। जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके फीमेल आर्गन्स निकाल दिए हैं और अब आगे वह आदमी की तरह सामान्य जीवन जी सकेगा