रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के आदरणीय प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं उनकी पूरी टीम की कड़ी मेहनत,संघीय मर्यादा,व नियम के पक्के इरादे के कारण दिनाक 11/7/22 को छत्तीसगढ़ शासन के उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 1967 के नियम -4 तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को शासन द्वारा पत्राचार हेतु मान्यता प्रदान का आदेश जारी कर दिया गया हैं।

उक्त आदेश जारी होने से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के संरक्षक आर के पांडे सम्भागीय संयोजक मुकुन्द उपाध्याय,जिलाध्यक्ष सर्वेस सोनी,सचिव राजेश रॉय,जिलापदाकारी विरेन्द्र पांडेय,अनिल पाल,अन्नपूर्णा पांडेय,प्रमोद शुक्ला अशोक नायक, अजय दुबे,यज्ञेश पांडे,विजय सिंह,ठाकुरवीरू गुप्ता,भवानी गोपाल,रामभुवन कंवर,कुंजबिहारि टण्डन, दुर्गाशंकर मिश्रा एवम संघ के सैकडों शिक्षको में हर्ष का व्यापत है एवम शासन आभार ज्ञापित किये हैं।
आर के पांडेय संरक्षक,मुकुन्द उपाध्याय संभागीय संयोजक,सर्वेश सोनी जिलाध्यक्ष,जिलासचिव राजेश रॉय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला-कोरबा के सदस्यों ने शासन प्रशासन के निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए फेडरेशन के कर्मचारियों प्रति सकारात्मक कदम बताया है।