इंडियन नेवी (Indian Navy) द्वारा अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) के तहत होगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू: 15 जुलाई 2022आखिरी थोड़ी : 22 जुलाई 2022अग्निवीर एमआर के लिए योग्यता : योग्यता – 10वीं पास (एमआर अग्निवीरों )। उम्मीदवारों को इन पदों पर भर्ती के लिए 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए।यूं करें आवेदन : Joinindiannavy.gov.in पर जाएं। अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर सही डालें।
– रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से लॉग इन करें। “Current Opportunities” पर क्लिक करें। एप्लाई बटन पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सब्मिट पर क्लिक करें।- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान आपको सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे । इसलिए पहले ही उन्हें स्कैन करके रख लें।- फोटो अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें वह अच्छी क्वालिटी की हो और उसका बैकग्राउंड ब्लू हो।