Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसान के बेटे से राज्यपाल तक का सफर, जानें कौन हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़
    राष्ट्रीय

    किसान के बेटे से राज्यपाल तक का सफर, जानें कौन हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़

    By Tv 36 HindustanJuly 17, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में यह फैसला लिया गया. इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य लोग भी शामिल थे. बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होंने जगदीप धनखड़ को किसान पुत्र कहकर संबोधित किया. जगदीप धनखड़ का पश्चिम बंगाल में कार्यकाल विवादों भरा रहा. उनके और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच अक्सर ठनी रहते है. आइए जानते हैं, जगदीप धनखड़ के बारे में.

    1951 में हुआ जन्म

    जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को हुआ था. उनके पिता चौधरी गोकुलचंद धनखड़ खेती बाड़ी करते थे. वह इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन पेरिस के सदस्य भी रह चुके हैं. वह राजस्थान की सियासत का एक वक्त का चर्चित चेहरा रह चुके हैं. वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.

    कांग्रेस का भी थामा था दामन

    राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है. धनखड़ खुद राजस्थान की जाट बिरादरी आते हैं. इस समुदाय में धनखड़ की अच्छी खासी साख है. धनखड़ झुंझुनूं से 1989 से 91 तक जनता दल से सांसद रहे. हालांकि, बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. अजमेर से कांग्रेस टिकट पर वे लोकसभा चुनाव हार गए थे. फिर धनखड़ 2003 में बीजेपी में शामिल हो गए, अजमेर के किशनगढ़ से विधायक चुने गए.

    1989 में बने सांसद

    जगदीप धनखड़ मूलरूप से झुंझुनूं के किठाना गांव के रहने वाले हैं. धनखड़ का चयन आईआईटी, एनडीए व आईएएस के लिए हुआ, लेकिन उन्होंने वकालात को चुना. 1989 में जनता दल से सांसद का चुनाव लड़ा, रिकॉर्ड वोटों से जीते. जगदीप धनखड़ की शुरुआती पढ़ाई किठाना गांव के सरकारी माध्यमिक विद्यालय से हुई थी. उन्होंने जयपुर के महाराजा कॉलेज से फिजिक्स में स्नातक किया है. इसके बाद 1978-79 में उन्होंने वकालत की डिग्री की हासिल की.

    चंद्रशेखर सरकार में मंत्री

    जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के बार काउंसिल में वकील के तौर पर करियर की शुरुआत की. इसके बाद 1990 से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करना शुरू किया. साल 1979 में उनकी शादी सुदेश धनखड़ से हुई. धनखड़ 1989 में झुंझनुं से सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे.

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इतने तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
    Next Article देश में फिर सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल! जानें क्या है आज का ताजा अपडेट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टॉप नक्सली लीडर पापाराव ने तोड़ी चुप्पी, बताई नक्सल संगठन के अंदरूनी हालात की कहानी…

    April 4, 2026

    इस मूलांक वालों की किस्मत सोने की कलम से लिखी होती हैं , धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार…

    April 4, 2026

    पेपर लीक के बाद हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल…

    April 4, 2026

    अब एलपीजी के नए कनेक्शन पर लगी रोक, कंपनियों के पोर्टल पर बंद हुई प्रक्रिया…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टॉप नक्सली लीडर पापाराव ने तोड़ी चुप्पी, बताई नक्सल संगठन के अंदरूनी हालात की कहानी…
    • इस मूलांक वालों की किस्मत सोने की कलम से लिखी होती हैं , धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार…
    • पेपर लीक के बाद हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल…
    • अब एलपीजी के नए कनेक्शन पर लगी रोक, कंपनियों के पोर्टल पर बंद हुई प्रक्रिया…
    • अब गैस स‍िलेंडर भूल जाइए, सरकार का प्‍लान-B बदल देगा घर की रसोई, सालों-साल हुई जंग तो भी टेंशन नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?