रायपुर। NEET Exam 2022 आज शुरू हो गया हैं। इसके लिए राज्य में 536 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसमें करीब 45 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 से शुरू होकर शाम 5:20 बजे समाप्त होगी। इस वर्ष छात्रों को 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में शासकीय कालेजों में कुल 920 और निजी कालेजों में 450 एमबीबीएस की सीटें हैं। इस वर्ष कोरबा और महासमुंद कालेज को मान्यता मिलने की उम्मीद है। ऐसे में शासकीय मेडिकल कालेजों में 250 सीटें और बढ़ने की उम्मीद है।
नीट-2022 देश भर में एक साथ पेन और पेपर मोड (आफलाइन) पर होगा। इसमें अंक के आधार पर 90,825 एमबीबीएस, 27,948 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी और एएच सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 1,899 एम्स की और 249 जिपमर सीटें भी शामिल हैं।