राजस्थान। all school closed: देश के कई राज्यों भारी बारिश की वजह से जल जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई सड़कों पर जलजमाव हो गया है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी हालत हो गई है। इसी बीच राजस्थान में भी भारी बारिश ने ताबाही मचा दी है। जिसके चलते कई सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। हालत को देखते हुए जोधपुर कलेक्टर ने सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है।
all school closed: बता दें कि राजस्थान में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो गए है। लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से जोधपुर और कोटा समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। सड़कों पर बाढ़ जैसे हालत बनी हुई है। जोधपुर में सोमवार शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश मंगलवार सुबह तक जारी है। शहर पूरा दरिया में दब्दिल हो गया है। शहर के कई घरों में पानी भर गए है।