Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रसोई गैस की सब्सिडी को लेकर सरकार का जबरदस्त प्लान! जानिए अब कब और किसे मिलेंगे पैसे
    राष्ट्रीय

    रसोई गैस की सब्सिडी को लेकर सरकार का जबरदस्त प्लान! जानिए अब कब और किसे मिलेंगे पैसे

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी को लेकर सरकार ग्राहकों को बड़ी खबर दे सकती है. सरकार एलपीजी पर सब्सिडी को वापस शुरू करने की प्लानिंग कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी (LPG) पर बजटीय सब्सिडी (LPG Cylinder Subsidy) खत्म होने के बाद अब वित्त वर्ष 2023 में केंद्र सरकार इसे वापस शुरू कर सकती है. अगर सरकार ऐसा करती है तो देश के लगभग 9 करोड़ लोगों को महंगे एलपीजी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

    जून 2020 से लगातार नहीं मिल रही सब्सिडी

    गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी दो साल पहले से बंद है. हालांकि इस बीच लोगों के खाते में सब्सिडी के पैसे आए हैं, लेकिन सभी के खाते में नहीं. दरअसल, सरकार 2020 में कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान से ही गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को रोक रखा है. हालांकि, उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत जिन लोगों को गैस सिलेंडर दिए गए थे, सिर्फ उन्हें 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने एलपीजी सब्सिडी बंद कर साल 2021-22 में 11,654 करोड़ की बचत की है. सरकार ने इस अवधि में एलपीजी सब्सिडी के रूप में उज्ज्वला स्कीम के तहत मात्र 242 करोड़ की सब्सिडी दी है. यानी सरकार ने एक बड़ी राशि की बचत की है.

    जानिए क्या है सरकार का प्लान?

    पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैश्विक स्तर पर इंधन की बढती कीमत का हवाला देते हुए H2FY22 और चालू वित्त वर्ष में ओएमसी की एलपीजी अंडर-रिकवरी को कवर करने के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता को निरुपित किया है. इतना ही नहीं, नोमुरा ने अकेले Q1FY23 में एलपीजी पर OMCs की अंडर-रिकवरी 9,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है. आपको बता दें कि पिछले साल H2 में, अंडर-रिकवरी 6,500-7,500 करोड़ रुपये थी.

    गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023 के बजट में केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के लिए 5,800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जिसमें घरेलू उपयोग के लिए 4,000 करोड़ रुपये और उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों के लिए अन्य 800 करोड़ रुपये शामिल हैं. एक निजी वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वित्त वर्ष 23 के लिए बजट आवंटन अपर्याप्त है. इसके अलावे 40,000 करोड़ रुपये (पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा अनुमानित) सरकार के पास बचा है.

    अभी किसे मिलती है सब्सिडी?

    गौरतलब है कि सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को एलपीजी पर सब्सिडी देती है. इसके तहत जिन लोगों की सालाना आय 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा है उन्हें सब्सिडी नहीं मिलती है. आपको बता दें कि इस सालाना 10 लाख रुपये की वार्षिक आय की गणना पति और दोनों की आय को मिलाकर की जाती है.

    कितनी है एलपीजी की कीमत

    अब बात करें अभी एलपीजी की कीमत की तो घरेलू एलपीजी की मौजूदा कीमत 1,053 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है.

    Post Views: 0

    Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए करेले का सेवन, बिगड़ सकती है सेहत
    Next Article विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री राजेश मूणत को उठा ले गई पुलिस, जमकर बवाल, बढ़ते अपराध पर विधानसभा घेराव के लिए निकले थे प्रदर्शनकारी, 500 कार्यकर्ता गिरफ्तार 
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री साय…
    • भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण मुख्यमंत्री साय…
    • शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?