Government Jobs: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर बंपर भर्तियां(Government Jobs) निकली हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं।जानकारी के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं।
देश भर के कई विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के इन खाली पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी।PTI के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने इसके लिए आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। इस आंकड़ें के अनुसार, देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 से अधिक फैकल्टी के पद खाली हैं, जिनमें से अधिकांश दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय, BHU और AMU में हैं।आपको बता दें कि लोकसभा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने एक लिखित सवाल के जवाब में डेटा शेयर किए थे।
MoE के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 622, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं।
इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100 से अधिक रिक्त पद
जामिया मिलिया इस्लामिया – 223 पदहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय- 231 पदविश्व भारती- 194 पदनॉर्थ ईस्टर्न हिल्स विश्वविद्यालय -179 पदत्रिपुरा विश्वविद्यालय 146 पदहैदराबाद विश्वविद्यालय- 163 पदपांडिचेरी विश्वविद्यालय- 156 पदओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 137 पदमणिपुर विश्वविद्यालय- 127 पदगुरु घासीदास विश्वविद्यालय- 125 पदहरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 120 पदकश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय- 116 पदराजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय- 101 पद