Railway Update: नई दिल्ली। आज 27 जुलाई 2022 को रेलवे ने कुल 136 ट्रेनों को रद्द करने के फैसला किया है। वहीं आज कुल 40 ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट करने का फैसला किया है। साथ ही कुल 40 की संख्या में ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है यानी उन्हें डायवर्ट किया गया है और कुल 8 ट्रेनों को आज के दिन भारतीय रेलवे द्वारा रिशिड्यूल किया गया है।
Railway Update: इन ट्रेनों में कई अलग-अलग तरह की ट्रेनें शामिल हैं जैसे प्रीमियम ट्रेन (राजधानी, शताब्दी, तेजस), एक्सप्रेस ट्रेनें और मेल ट्रेन। यदि आज आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले रद्द, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर अच्छी तरह से चेक कर लें।
चेक करें ट्रेन लिस्ट
Railway Update: यदि आप भी इस लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर क्लिक करें। आगे Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करके रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट को चेक करें।