नयी दिल्ली| (Sonia Gandhi ED third day) कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरे दौर की पूछताछ के लिए आज ED के समक्ष फिर पेश होंगी.
मंगलवार को Sonia Gandhi से ED के अधिकारियों ने छह घंटे तक पूछताछ की, जबकि कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली और अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया. Rahul Gandhi सहित सैकड़ों कांग्रेस जनों को प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार भी कर लिया गया था.(Sonia Gandhi ED third day)
कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं को विरोध करने के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था.नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद मंगलवार को दिन भर के विरोध के बाद, कांग्रेस आज एक और ‘सत्याग्रह’ करने की योजना बना रही है. इसके लिए संस्था प्रभारी ने सभी राज्य यूनिट को निर्देश भेज दिए हैं.
विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू है और सोनिया गांधी के ED कार्यालय से लौटने तक जारी रहेगा.वहीं AICC हैड्क्वार्टर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस को तैनात कर दिया गया है.