अरमान रज़ा सरगुज़ा
अम्बिकापुर34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता के 2 सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन एवं शालेय शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त रुप से स्वतंत्र बैनर तले दिनांक 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज किया जा चुका है ।

आज हड़ताल के तृतीय दिवस 27 जुलाई को जिला स्तरीय रैली निकालकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव- छत्तीसगढ़ शासन विभाग के नाम सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन सौंपने के पूर्व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज विद्यालय में निशक्त बच्चों को खेल सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया ।
गौरतलब हो कि केंद्र के समान महगाईं भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर सरगुजा के सभी विकासखंडों में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारम्भ किया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त नेतृत्व व सामूहिक भूमिका के साथ अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हम हड़ताल हैं। कर्मचारी हितों की अनदेखी राज्य सरकार द्वारा निरन्तर जारी है। हम अपने अधिकार के मांग के लिए हड़ताल पर है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियशन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि सरगुजा के सभी विकासखंडों में आज लगभग सभी स्कूलों में तालाबंदी की स्थिति है।
सभी ब्लाकों में शिक्षक एकजुट हो कर अनिश्चित कालीन हड़ताल का आगाज किये हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें अगर बच्चों की पढ़ाई की चिंता है तो जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी करें। हमने सरकार के पास बार बार आवेदन निवेदन किया । लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगा। छत्तीसगढ़ में कम डी ए के कारण प्रत्येक शिक्षक को पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये महीने का नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि सरगुजा में समस्त शैक्षिणक संस्थाओ सहित समस्त शासकीय कार्यालय स्वस्फूर्त बन्द हैं ।
अनिश्चितकालीन हड़ताल लुंड्रा विकासखण्ड में रणबीर सिंह चौहान ,उदयपुर में लखन राजवाड़े ,सीतापुर में शुशील मिश्रा, बतौली में जवाहर खलखो, अम्बिकापुर में अमित सोनी, मैनपाट में रमेश यागिक व लखनपुर में राकेश पांडेय के नेतृत्व में चल रहा है । आज के कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रदीप रॉय, अमित सोनी, संजय चौबे , करन सिंह जोगी, काजेश घोष कंचनलता श्रीवास्तव, नीतू सिंह, अमित सोनी, राजेश सिंह , राकेश दुबे के साथ जिले भर से शिक्षक साथी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित थे।