नई दिल्लीः Actor Prem Chopra Death news सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर कई बार बड़े नेताओं और कलाकारों के निधन की अफवाह भी वायरल हुई है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरसअल हाल ही में बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा के निधन की खबरें वायरल हो रही है। खबरें वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने लगे थे। वहीं दूसरी ओर उनके करीबियों और रिश्तेदारों को सुबह से फोन आने लगे थे। अंततः परेशान होकर खुद प्रेम चोपड़ा को मीडिया के सामने आकर बयान देना पड़ा
Actor Prem Chopra Passes Away निधन की खबरें वायरल होने के बाद प्रेम चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर ने कहा, ’ये बहुत दुखद है। कोई मेरे मरने की झूठी खबरें फैलाकर दुखद खुश पा रहा है, लेकिन मैं यहीं हूं और आपसे बात कर रहा हूं। मैं पूरी तरह से फिट और हेल्दी हूं। मुझे याद भी नहीं है कि सुबह से मुझे इस कारण कितने ही फोन्स कॉल्स आ चुके हैं। राकेश रोशन ने भी मुझे फोन किया।’प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा, ’मुझे बहुत हैरानी है कि किसी ने ऐसा किया। ऐसी ही कुछ जीतेंद्र के साथ भी हुआ था। वह मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं। ये 4 महीने पहले की ही बात है। इन चीजों को जल्द ही बंद किए जाने की जरूरत है।
’ दिग्गज एक्टर को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि, अब उनका ये बयान भी काफी वायरल होने लगा है।बता दें कि प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा इसी साल जनवरी में काफी बीमार हो गए थे। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दोनों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, कुछ ही समय में दोनों ने कोरोना को मात दे दी। अब दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं।