रायपुर। सावन के पवित्र माह की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बहुत खास माना जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसे में आप भी इस सावन में शिव को प्रसन्न करना कहते है तो कुछ आसान से कामो को अंजाम देना होगा जिससे आपके सभी कष्टों का निवारण हो जाएगा।
रूद्राक्ष- भगवान शिव का प्रिय रूद्राक्ष अगर आप पहनने की सोच रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बहुत शुभ है। यह न केवल व्यक्ति के मन को शांत करता है बल्कि इसको धारण करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव भी दूर हो जाते हैं। यदि आप अच्छी सेहत और सौभाग्य चाहते हैं तो आप पंचमुखी रूद्राक्ष को इस माह धारण कर सकते हैं।
पूर्व दिशा- धार्मिक दृष्टि से पूर्व दिशा का काफी महत्व होता है। यदि आपको इस दिशा की ऊर्जा में वृद्धि करनी है तो आप उत्तर-पूर्व में कोई भी जल का स्त्रोत लगा सकते हैं। इसके लिए आप कृत्रिम वाटर फाउंटेन का भी प्रयोग कर सकते हैं।
तुलसी का पौधा- सावन में घर में तुलसी को स्थापित करना सबसे उचित होता है। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे आपको अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ में आपके घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। ऐसा भी माना जाता है कि अगर कुंवारी युवतियां अपने हाथ से तुलसी लगाते हैं तो अवश्य ही उनके विवाह के योग बन सकते हैं।
धतूरे का पौधा- सावन में आप अपने घर के बाहर धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। क्योंकि धतूरा भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इसी कारण से शिव की पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं हल हो जाती हैं और वह भयमुक्त हो जाता है।
अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा- पूर्व दिशा में भगवान की प्रतिमा को स्थापित करने से अनेक लाभ मिलते हैं। सावन में आप पूर्व में शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा लगा सकते हैं। ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंध औऱ भी ज़्यादा मज़बूत हो जाते हैं।