
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले के महिलाओं ने उठाया भरपूर लाभ
रिपोर्टर-जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दूस्तान
मुंगेली 30 जुलाई 2022//सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में क्रियान्वित की जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान सिद्ध हो रही है। योजना के तहत 40 से 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता का प्रविधान किया गया है। इसी कड़ी में विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम कुँआ गांव के स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एक्वेरियम प्रिपरेशन सहित महिलाओं द्वारा आज प्रशिक्षण प्राप्त करने मात्स्यिकी महाविद्यालय जिला कबीरधाम पहुँचे और वहाँ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित रंगीन मछली पालन के विभिन्न प्रज्जन के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।

मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के मत्स्य पालन करने वाले के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिन गांवों में बरसात के पानी के ठहराव की संभावना अधिक है। मछली पालन से किसानों की आय बढ़ रही है। मछली पालन से पांच से छह लाख रुपये प्रति एकड़ तक आमदनी होती है। सरकार द्वारा योजना के तहत अनुसूचित जाति व महिला वर्ग मछली पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान तथा सामान्य वर्ग को मछली पालन पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रार्थी निजी भूमि में या पट्टे पर भूमि लेकर मछली फीड हैचरी, बायाफेलाक, आरएएस, फीड मिल, कोल्ड स्टोर आदि लगाने पर विभाग से वित्तीय एवं तकनीकि सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं के लिए किसानों को जागरूक करते हुए समय-समय पर विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे जिलावासी योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे है। इस दौरान मछली पालन विभाग के डायरेक्टर एन एस नाग, कुलपति दाऊ वासुदेव चंद्राकर, कामधेनु विश्वविद्यालय डॉ. नारायण पुरुषोत्तम दक्षिणाकर, मत्स्य निरीक्षक श्रीमती पूजा साहू सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।