Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आजादी के अमृत महोत्सव के लिए सिलेंगे 10,000 राष्ट्रध्वज,मब्स के सिलाई किए झंडों से हर घरों में लहरायेंगे तिरंगे
    समाचार

    आजादी के अमृत महोत्सव के लिए सिलेंगे 10,000 राष्ट्रध्वज,मब्स के सिलाई किए झंडों से हर घरों में लहरायेंगे तिरंगे

    By Tv 36 HindustanAugust 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    परसा। CG News केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत, भारत के हरेक नागरिक को घर में तिरंगा झंडा फहराने की पहल की गयी है। जिसकी तैयारी स्वरूप अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा परसा स्थित महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स) की महिलाओं को तिरंगा झंडा सिलने का एक बड़ा ठेका प्रदान किया गया है।

    “हर घर तिरंगा” आज़ादी का अमृत महोत्सव का उद्देश्य, आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ में भारतीय नागरिकों के दिलोदिमाग में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

    मब्स को अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा सूती के 3’x 2′ फीट साइज के 10,000 भारतीय ध्वज की सिलाई का आर्डर प्राप्त हुआ है। जिसे ग्राम परसा, साल्हि, तारा इत्यादि सहित कुल छः ग्रामों की चालीस से अधिक महिलाओं द्वारा पूरा किया जायेगा। इस बड़े आर्डर को पांच दिनों में पूरा करने की लिए मब्स की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा कपड़े की कटिंग करके विलेज कॉर्डिनेटर्स के माध्यम से ग्रामों का दौरा कर सिलाई का कार्य प्रदान किया जा रहा है।

    इन झंडों को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रशासन के समन्वय से घरों में वितरित किया जाएगा।मब्स से जुड़ी इन सभी महिलाओं को अदाणी फाउंडेशन के सहयोग स्थापित किये गए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया गया था। और अब वे सभी आत्मनिर्भर बन घर बैठे ही सिलाई से अतिरिक्त कमाई कर रहीं हैं। इस तरह अदाणी फाउंडेशन ने सैकड़ों महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन को बदल दिया है।

    मब्स में कार्यरत ग्राम साल्हि के विलेज कॉर्डिनेटर श्रीमती वेदमती उइके ने कहा कि,”अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड का यह आर्डर हमारे समिति के लिए एक बहुत बड़ा लक्ष्य है जिससे न सिर्फ समिति के व्यापार में वृद्धि और मुनाफा होगा अपितु हमसे जुड़ी स्थानीय महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।

    ”गौरतलब है कि आरआरवीयूएनएल अपने सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण संरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित करता है। अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मब्स की स्थापना स्थानीय महिलाओं के जीविकोपार्जन और आय अर्जन में बढ़ोत्तरी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया है।

    वर्तमान में इन महिलाओं द्वारा मसाला निर्माण, सेनेटरी पैड्स निर्माण, डेयरी उत्पादन, मिनरल वाटर बॉटलिंग, जैविक खाद उत्पादन, फिनायल निर्माण इत्यादि इकाइयों का संचालन किया जा रहा है।जिसमें सौ से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त है साथ ही पैंतीस से अधिक अधिक स्वसहायता समूहों की दो सौ पचास महिलाएं इसकी सदस्य हैं जिन्हें हर साल होने वाले मुनाफे में डिविडेंड भी प्रदाय किया जाता है। वहीं इन उत्पादों का विपणन आसपास ग्रामों में उपलब्ध रिटेल काउंटर्स में किया जाता है। अभी हाल ही में मब्स के सभी उत्पादों के विपणन हेतु वनविभाग द्वारा शुरू किये गए सी-मार्ट से भी आर्डर प्राप्त हुआ है।अदाणी फाउंडेशन के बारे में1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“एक विलन रिटर्न्स “की कमाई का ग्राफ गिरता नजर आ रहा, इन फिल्मों से करना होगा मुकाबला
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, खरोरा में अगले साल खुलेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?