Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : 6 दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद
    छत्तीसगढ

    शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : 6 दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, गांधी जयंती, गुरू घासीदास जयंती, गणतंत्र दिवस, होली के दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ आबकारी नियम के तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 9 अगस्त को मोहर्रम, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती, 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और होली (जिस दिन रंग खेला जाए) के अवसर शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा सी.एस. -2 (घघ) एवं एफ.एल. – 1 (घघ), कम्पोजिटी मंदिरा दुकाने, एफ.एल. (क) व्यवसायिक क्लब बार एवं मद्य भंडारण भाण्डागार को पूर्णरूप से बंद रखने निर्देशित किया है।

    मोहर्रम एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद, नौ और 15 अगस्त शुष्क दिवस घोषित

    मोहर्रम और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर संजीव झा ने नौ अगस्त मोहर्रम और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। दोनो तिथियों में जिले में संचालित सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, बार, मद्य भण्डारण- भण्डागार में मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर झा ने मदिरा बंदी दिवसों के पूर्व दिवस को निर्धारित समय पश्चात मदिरा दुकानों को सीलबंद करने तथा बंदी दिवस को अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

    बेमेतरा में 09 एवं 15 अगस्त को मदिरा दुकान रहेंगी बन्द

    बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर 09 अगस्त मोहर्रम एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं एफ.एल.3(क), व एफ.एल.7 सैनिक कैन्टीन को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल3(क) शॉपिंग माल स्काई बार व एफ.एल.7 सैनिक कैंटिन को पूर्णतः बंद रखने तथा अवैद्य शराब के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया गया है।

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर : राखी में बहन भाइयों को बड़ा झटका, रेल्वे ने की 68 ट्रेनें रद्द, देखे लिस्ट…
    Next Article जंगल में फंसी गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म, वन विभाग और पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या बदलेगी जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की सजा 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी इस दिन अंतिम सुनवाई…

    April 6, 2026

    प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका इन पदों के लिए 15 मई से परीक्षा, यहां करें अप्लाई…

    April 6, 2026

    नई कार लेने से पहले जान लें, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी ये 10 नंबर वन गाड़ियां…

    April 6, 2026

    इस गर्मी में सर्दी के एहसास ने बढ़ाई टेंशन, भारत के सामने एक और संकट का सताने लगा डर…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या बदलेगी जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की सजा 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी इस दिन अंतिम सुनवाई…
    • प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका इन पदों के लिए 15 मई से परीक्षा, यहां करें अप्लाई…
    • नई कार लेने से पहले जान लें, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी ये 10 नंबर वन गाड़ियां…
    • इस गर्मी में सर्दी के एहसास ने बढ़ाई टेंशन, भारत के सामने एक और संकट का सताने लगा डर…
    • प्रदेश में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर जिले में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?