मुंबई। न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के कुछ अफसर रणवीर के घर उन्हें नोटिस देने भी गए थे, हालांकि वे बाहर थे।
बता दें कि रणवीर ने 22 जुलाई को पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई के एक NGO ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। बता दें कि रणवीर सिंह ने यह फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए कराया था।
IT एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला
NGO ने कहा था कि रणवीर ने अपनी न्यूड फोटोज से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उनका अपमान किया है। इसलिए ट्विटर और इंस्टाग्राम से उनकी फोटो हटाई जाए। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की गई। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 293 आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किया गया था।
हो सकती है 5 साल की सजा
शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने 48 घंटे का समय मांगा था। इसके बाद रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, आईटी एक्ट 67A के तहत भी रणवीर को 5 साल की सजा हो सकती है।