दिल्ली। Amul Price Hike महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। दूध से बने प्रोडक्ट महंगे होने के बाद अब अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। बड़े हुए दाम कल से जारी कर दिए जाएंगे। पिछले महीने ही दूध के प्रोडक्ट पर GST लागू किया गया जिसक असर देखने को मिल रहा है। देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
बुधवार से अमूल के दूध दो रुपये महंगे हो जाएंगे।दरअसल मदर डेयरी और अमूल दोनो ने ही दूध के दामों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। 6 महीने के अंदर ये दूध की कीमतों में लगातर दूसरी बढ़त है। इससे पहले 6 मार्च को ही मदर डेयरी, अमूल और पराग मिल्क ने भी अपने अपने दूध उत्पादों की कीमतों को 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था।
पूरे देश में 17 अगस्त से अमूल के दूध के नए दाम लागू हो जाएंगे।जाने कितने में मिलेंगे अमूल दूध
Amul Gold- 31 रुपये में
500 mlAmul Taaza- 25 रुपये में
500 mlAmul Shakti- 28 रुपये में 500 ml