Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑपरेशन के दौरान कोमा में गए युवक की डेढ़ महीने बाद मौत, डॉक्टरों पर लगे लापरवाही के आरोप
    छत्तीसगढ

    ऑपरेशन के दौरान कोमा में गए युवक की डेढ़ महीने बाद मौत, डॉक्टरों पर लगे लापरवाही के आरोप

    By Tv 36 HindustanAugust 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलवल। हरियाणा के पलवल में एक निजी अस्पताल में पथरी व हरनिया के ऑपरेशन के दौरान 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोपी है कि उनके बेटे की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है।

    उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑप्रेशन के बाद युवको को होश नहीं आया और करीब डेढ़ महीने तक कोमा में रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 भी जाम कर दिया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, डीएसपी रतनदीप बाली समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे और कई घंटे के बाद अस्पताल के साथ परिजनों की सहमति बनने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

    हर्निया और पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में दाखिल हुआ था युवक गांव घोड़ी निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह बीती 30 जून को अपने भाई नवीन कुमार को हर्निया के इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आया था। अस्पताल में डॉक्टर सचिन मंगला ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। डॉक्टर सचिन के कहने पर उन्होंने नवीन का अल्ट्रासाउंड करा दिया।

    अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट डॉक्टर ने बताया कि नवीन को पथरी की बीमारी भी है। इसका भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर सचिन और डॉक्टर जतिन ने बताया कि पथरी का एक मामूली ऑपरेशन होगा, इसमें खतरे की कोई बात नहीं है। परिजनों का आरोप है कि नवीन को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर ऑपरेशन किया गया। मगर कई घंटे बाद भी नवीन को होश नहीं आया।

    ऑपरेशन के बाद होश में ही नहीं आया युवक डॉक्टरों ने कहा कि थोड़ी देर में नवीन को होश आ जाएगा, मगर 3 दिन तक भी नवीन को होश नहीं आया। इसके बाद अस्पताल के किसी दूसरे डॉक्टर ने नवीन की हालत गंभीर होने की बात कहते हुए दूसरे हॉस्पिटल ले जाने की बात कही। हालांकि इसके बाद भी डॉक्टर सचिन, डॉक्टर जतिन पूनिया, डॉक्टर तेन्दर, डॉक्टर प्रभात आर्य ने कहा कि मरीज ठीक है और उसे जल्दी होश आ जाएगा। नवीन को होश ना आने पर परिजन उन्हें तीन जुलाई को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि नवीन का गलत तरीके से इलाज किया गया है। इसके बाद उन्होंने बीती 20 जुलाई को नवीन को फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में दाखिल कराया।

    बीती 16 अगस्त को नवीन की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इतने दिन तक नवीन कोमा में था और उसे होश ही नहीं आया। नवीन की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर धरना शुरू कर दिया और डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। कई घंटे के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्वजनों के बीच सहमति बन पाई। इसके बाद शव को उठाया गया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन : राज्य सरकार और यूनिसेफ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर चलाएंगे जन-जागरूकता अभियान
    Next Article तहसीलदार ट्रांसफर ब्रेकिंग: तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल, आदेश जारी, पढ़िए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?