कोरबा/जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथीदल ने वनवासी कृषक की ली जान! सामना होते ही कृषक जब तक कुछ समझ पाता कि उग्र हो हाथियों का दल पैरों से कुचल पहुंचाया यमलोक।

आक्रमक उग्र गजराजों ने ग्राम पंचायत चंद्रौटी के कटेल पारा निवासी श्याम लाल पिता रघुबीर सिह उम्र 50 साल सुबह 5 बजे उनको खबर लगी कि हाथी कटेल पारा में घरो को तोड़ रहे हैं तो गांव के 10 20 लोग हाथी को भगाने के लिये हाथी के पीछे लग उनको जंगल की तरफ भगाने लगे तभी एक दंतैल हाथी गुस्साया श्याम लाल को दौड़ाया पकड़ कर पटक पटक मौके पर ही मर डाला वर्तमान समय मे चौबीस हाथियों का दल पसान रेंज में घूम-घूम स्वच्छंद विचरण कर रहा है फसलों की रखवाली सुरक्षा में किसान इक्ट्ठा हो खेतों की तरफ जाते हैं हाथी दल गांव के बाहर भगाने की कोशिश करते हैं इसी दौरान हादसा हो गया ग्रामीणों में दहशत का माहौल है पसान वन परिक्षेत्र अधिकारी रंजीत चौहान घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर प्राप्त दिशा निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल सरपंच बुधवार सिंह ओट्टी के समक्ष मृतक के परिजनों को तत्काल 25000 की त्वरित सहयता राशि अंतिम संस्कार हेतु प्रदान की।
विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल सरपंच बुधवार सिंह ओट्टी ने संतप्त आहत परिजनों को ढाढस बधाते हुए क्षेत्रीय विधायक से जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक क्षतिपूर्ति उचित मुआवजा सहायता राशि किसानों की कृषि फसलों की समीक्षा करा ग्रामीण जनों को उपलब्ध कराने विश्वस्त किया ।
विधायक प्रतिनिधि आनन्द मित्तल पसान वनपरिक्षेत्र रेजर रंजीत चौहान को मौके पर जागरूकता मुनादी और तेज करने कहा “जन रक्षा सुरक्षा” में रिहायशी इलाकों से दूरस्थ क्षेत्र की ओर भगाएं। ग्रामीण जनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से 24 हाथियों का दल पसान रेंज अंतर्गत विचरण करते खौफ मचा फसलों को रौंद काफी क्षति पहुंचाई है हाथियों के कारण उनका जीवन दूभर हो गया है कई घरों को तोड़कर क्षति पहुंचाई है, वन विभाग लगातार जंगल क्षेत्र में ना जाने मुनादी करा रहा।