Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आरटीओ के घर पड़ी रेड, धनकुबेर देख उड़े अफसरों के होश, 650 गुना ज्यादा सम्पत्ति….
    समाचार

    आरटीओ के घर पड़ी रेड, धनकुबेर देख उड़े अफसरों के होश, 650 गुना ज्यादा सम्पत्ति….

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2022Updated:August 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर: आय से अधिक संपत्ति मामले में जबलपुर आरटीओ (RTO) संतोष पाल सिंह के घर पर जब छापा पड़ा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई. आरटीओ (RTO) संतोष पाल सिंह का घर किसी महल से कम नहीं नजर आ रहा है. अफसरों ने जब अध‍िकारी की संपत्‍त‍ि देखी तो वह हैरान रह गए. अपनी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति इस आरटीओ के घर से म‍िलने के संकेत म‍िले हैं.

    जांच में जबलपुर के आरटीओ के पास 16 लाख नगद मिले.एआरटीओ (RTO) संतोष पाल सिंह के घर का नजारा देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक… हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है. घर में साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है. काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है. जांच के दौरान आरटीओ संतोष पाल सिंह के कई घर- कई कई गाड़ियां और दूसरे दस्तावेज मिले हैं.

    आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार की रात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति के मामले में छापेमारी की. आरटीओ के घर से नगद 16 लाख के साथ काली कमाई से अर्जित अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले है. शुरुआती छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है. ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित उनके आलीशान घर पर कार्रवाई की गई.इस दौरान टीम को नगद 16 लाख और लाखों के आभूषणों के साथ उनके नाम पर आधा दर्जन आशियानों एवं फार्महाउस सहित लग्जरी कारें होने की जानकारी मिली है.

    ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, आरटीओ संतोष पाल एवं उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल के पास बेतहाशा संपत्ति होने की शिकायतें मिली थीं, जिसका निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा सत्यापन कराया गया. देर रात तक की छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ संतोष पाल की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है. ईओडब्ल्यू (EOW) को जांच के दौरान आरटीओ के पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट में 1247 वर्गफीट के घर के दस्तावेज मिले हैं.

    इसी प्रकार शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्ग फीट, शताब्दीपुरम (एमआरफोर रोड) पर 10 हजार वर्ग फीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फीट और गढ़ाफाटक में 771 वर्गफीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड पर 1.4 एकड़ भूमि पर बने फार्म हाउस की जानकारी भी मिली है.

    जांच के दौरान ही आरटीओ द्वारा क्रय की गयी आई-20 कार (क्रमांक एमपी 20 सीबी 5455), स्कॉर्पियो (क्रमांक एमपी 20 एचए 8653), पल्सर बाइक (क्रमांक एमपी 20 एनएफ 2888) एवं बुलेट (क्रमांक एमपी 20 एमएसजेड 5455) के दस्तावेज भी मिले हैं. यानी एआरटीओ के पास अकूत संपत्ति मिली है

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपोर्न वीडियो दिखाकर दो सगे भाई करते थे सौतेली बहन से रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
    Next Article उप संचालक खनिज प्रशास एस एस नाग नए पदस्थापना स्थल के लिए हुए प्रभारमुक्त
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    • होटलों और रेस्टोरेंट LPG/गैस शुल्क के नाम पर नहीं ले सकेंगे अतिरिक्त चार्ज, रोक लगाने सीसीपीए ने जारी किए दिशा ये निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?