Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरिया-सीमेंट के रेटों में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है सरिया-सीमेंट का आज का ताज़ा रेट…
    छत्तीसगढ

    सरिया-सीमेंट के रेटों में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है सरिया-सीमेंट का आज का ताज़ा रेट…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मानसून छाने के बाद देश में बारिश का सीजन शुरू हो चूका है और इसका सीधा असर दिखने को मिला है. दरअसल बारिश के मौसम का कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. बारिश का मौसम आते ही कंस्ट्रक्शन के कई सामानों जैसे बालू, सीमेंट आदि की कमी आने लग जाती है. इस कारण इनके भाव में तेजी आ जाती हैं. अगस्त महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान सस्ता होने के बाद एक बार फिर से देश के विभिन्न शहरों में सरिया के भाव में तेजी आने लगी है. हालांकि यह अभी भी कुछ शहरों में एक महीने पहले की तुलना में 3000 से लेकर 3200 रुपये प्रति टन तक सस्ता मिल रहा है. वहीं इस दौरान मुंबई जैसे शहरों में सरिये का रेट 900 रुपये प्रति टन तक बढ़ गया है. कारोबारियों का कहना है मानूसन के कारण कीमतें कम होने से इसकी डिमांड आने लगी है. लोग अपना घर बनवाने का सपना पूरा करने के लिए सरिया समेत अन्य भवन निर्माण सामग्रियां खरीद रहे हैं. घर की मजबूती के लिए सरिया सबसे जरूरी सामग्री है और इसके भाव कम होने से घर बनवाने की लागत में भी गिरावट आती है. उन्होंने कहा कि अभी सरिया खरीदने का अच्छा समय है, क्योंकि मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही इनके भाव फिर तेजी से चढ़ने लग जाएंगे.

    जून में रिकॉर्ड सस्ता हुआ था सरिया :

    भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें इस साल के मार्च-अप्रैल महीने के दौरान अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं. उसके बाद सरिया , सीमेंट जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी से नरमी आई थी. खासकर सरिया के रेट जून महीने के पहले सप्ताह तक लगातार कम हुए थे. सरिया के मामले में तो भाव करीब-करीब आधे हो गए थे. हालांकि इसके बाद जून महीने में ही फिर से इनके दाम तेजी से बढ़ने लग गए थे. पिछले डेढ़ महीने के दौरान तो लगभग हर सप्ताह सरिया का रेट करीब 1000 रुपये ऊपर चढ़ा था. अभी देश के लगभग हर हिस्से में बढ़िया बारिश हो रही है, जिस कारण निर्माण संबंधी गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं.

    मार्च में सरिये ने बनाया था ये रिकॉर्ड :

    मार्च के महीने में कुछ जगहों पर सरिये का भाव 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था. अभी यह अलग-अलग शहर के हिसाब से 51,000 रुपये से लेकर 59,000 रुपये प्रति टन तक के भाव में मिल रहा है. जून महीने के पहले सप्ताह में तो यह कम होकर कई जगहों पर 44 हजार रुपये टन के पास आ गया था. ब्रांडेड सरिये का भाव भी कम होकर जून महीने की शुरुआत में 80-85 हजार रुपये प्रति टन तक आ गया था, जो मार्च 2022 में 01 लाख रुपये प्रति टन के पास पहुंच गया था. जुलाई महीने के दौरान भी सरिये के भाव में तेजी आई थी.

    जानें अपने शहर में सरिया का ताजा भाव :

    भारत के प्रमुख शहरों में सरिया के रेट अलग-अलग मात्रा में बदले हैं. आयरनमार्ट (ayronmart) वेबसाइट सरिये की कीमतों की घट-बढ़ पर नजर रखती है और उसी आधार पर कीमतों को अपडेट करती है. देश के प्रमुख शहरों की बात करें अभी देश में सबसे सस्ता सरिया पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और कोलकाता में मिल रहा है, जहां इसका ताजा रेट 51,000 रुपये प्रति टन है. वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर में इसका रेट सबसे ज्यादा है. कानपुर में सरिया अभी 59,000 रुपये प्रति टन के भाव में मिल रहा है. देखें प्रमुख शहरों में क्या है सरिये का भाव…सभी कीमतें रुपये प्रति टन में हैं.

    विभिन्न शहरों में सरिये का भाव :

    शहर (राज्य) 12 जुलाई 13 अगस्त अंतर
    दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) 51,500 51,000 -500
    कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 52,000 51,000 -1000
    रायगढ़ (छत्तीसगढ़) 55,200 52,000 -3200
    राउरकेला (ओडिशा) 56,200 53,000 -3200
    नागपुर (महाराष्ट्र) 56,000 53,300 -2700
    हैदराबाद (तेलंगाना) 58,000 55,000 -3000
    जयपुर (राजस्थान) 58,000 56,100 -1900
    भावनगर (गुजरात) 58,000 56,500 -1500
    मुजफ्फरनगर (UP) 57,800 55,000 -2800
    गाजियाबाद (UP) 58,200 55,800 -2400
    इंदौर (मध्य प्रदेश) 56,500 55,800 -700
    गोवा 57,600 56,100 -1500
    जालना (महाराष्ट्र) 56,500 56,200 -300
    मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब) 59,700 58,100 -1600
    चेन्नई (तमिलनाडु) 59,700 57,000 -2700
    दिल्ली 58,800 57,300 -1500
    मुंबई (महाराष्ट्र) 55,700 56,600 +900
    कानपुर (उत्तर प्रदेश) 61,800 59,000 -2,800

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरोना अपडेट : प्रदेश में आज पार हुआ 300 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 1 मरीज की मौत
    Next Article स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, 1500 से ज्यादा पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?