Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवा शहर में कुदरत नही कृत्रिम (मानव निर्मित) बाढ़ कहर पड़ता है भारी, बन रहा संयोग प्रशासन स्तब्ध
    राष्ट्रीय

    रीवा शहर में कुदरत नही कृत्रिम (मानव निर्मित) बाढ़ कहर पड़ता है भारी, बन रहा संयोग प्रशासन स्तब्ध

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

          रीवा/एक ओर जहां मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रकोप कम हो रहा है वहीं रीवा जिले में बाढ़ आने का खतरा बढ़ने लगा बीते दो दिन से अनवरत बारिश हो रही है एक बार फिर बाढ़ आने का माहौल बनता नजर आ रहा रीवा में उस लेवल का बाढ़ का दबाव नहीं होता जितना देश के अन्य राज्य में देखने को मिलता है जब रीवा में बाढ़ आती है तो तबाही का मंजर देखा नहीं जाता रीवा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भरने वाला बाढ़ का पानी कोई प्राकतिक आपदा नहीं है,जब डूब मचती है तो उसका कारण सिर्फ और सिर्फ कृतिम आपदा मानव निर्मित बाढ़ होती है आइए जानते हैं कैसे?
    
       वर्ष 2016 और 2017 में एक के बाद एक दो वर्ष लगातार रीवा जिले को बाढ़ का सामना करना पड़ा जिसके बाद यहां के सेवा निवृत इंजीनियर्स ने रीवा में होने वाली बाढ़ के प्रमुख कारणों को बारीकी से अध्ययन कर कुदरत के कहर को बड़ी शिद्धत से समझा उन इंजीनियर्स ने 600 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की लेकिन यहां के अड़ियल प्रशासन और सरकार ने इंजीनियर्स की मेहनत को ज़रा सी भी तवज्जो नहीं दिया।

    क्या था उस रिपोर्ट में ?
    एक्सपर्ट्स इंजीनियर की बनाई 600 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया था कि रीवा से गुजरने वाली नदी बिछिया और बीहर का ज्यादा से ज्यादा बहाव 3747, 3422, 3415 और 1466 घनमीटर है.नदियों में पानी तो पर्याप्त आता है लेकिन नदियों के ऊपर बने पुलों के डिज़ाइन की वजह से प्रवाह उतनी मात्रा में नहीं होता जितना होना चाहिए।

    रीवा में बाढ़ की तबाही क्यों आती है?
    (Why Rewa Floods): रिपोर्ट में बताया गया था कि रीवा सिटी का बिछिया पुल हमेषा खतरे के निशान में ही रहेगा, जब-जब यहां तेज बारिश होगी तो पानी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच ही जाएगा।

    समाधान- इंजीनियर्स का दिया सुझाव

       बिछिया पुल की ऊंचाई बढ़ाने की जरूरत है और पिलर के बीच के गैप को और बढ़ाना चाहिए। 

    बिहर बराज का पानी बाढ़ की वजह
    रीवा शहर में दो प्रमुख नदियां हैं बिछिया और बीहर, इन नदियों का पानी बिहर बराज बांध में जाता है. बांध में पानी रोक दिया जाता है जिससे नदी का बहाव उल्टा हो जाता है. और गांव-शहर में पानी प्रवेश करने लगता है।

             समाधान- रिपोर्ट में कहा गया था कि बैराज के संचालकों के लिए एक प्रोटोकॉल होना चाहिए,जैसे ही पानी का स्तर बढ़ने लगे वैसे ही धीरे-धीरे पानी छोड़ते रहना चाहिए 

    रेड ज़ोन एरिया चिन्हित नहीं किए
    नगर निगम और आपदा प्रबंधन बाढ़ के मामले में सिर्फ एक काम करता है पुरानी नाव और दो-चार लाइफ जैकेट की व्यवस्था कर अधिकारीयों को कागजी रूप से ड्यूटी निर्धारित कर देता है जो करना चाहिए वो इनके बस में है ही नहीं।

    रिपोर्ट में कहा गया था कि RMC और आपदा प्रबंधन को शहर और गांव से गुजरने वाली नदी-नालों में खतरे का निशान वाले लेवल को चिन्हित करना चाहिए, 2016 की बाढ़ के बाद RMC ने कुछ स्थानों में ऐसा किया था. लेकिन इस करवाई को नदियों के किनारे और पुलों के पास अनिवार्य रूप से हर साल आई बाढ़ के स्तर को चिन्हित करना चाहिए।
    अतिक्रमण सबसे बड़ा कारण
    रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने अपने घर नालों के ऊपर बना दिए हैं. वहीं ग्रेन बेल्ट में भी एक कतार से घर बना दिए गए हैं. अमहिया क्षेत्र में सबसे ज़्यादा मकान नालों को दबाकर बनाए गए हैं. जहां थोड़ी सी बारिश में बाढ़ के हालात बन जाते हैं.

    सुझाव- शहर में इंटर्नल ड्रेनेज सिस्टम को स्थानीय मोहल्लों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की क्षमता लेवल और जल निकासी पर ध्यान देना चाहिए। बिहर बिछिया के कैचमेंट एरिया में वनीकरण होना चाहिए। जल संरक्षण होना चाहिए। शहर के ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण हटाकर वृक्षारोपण करना चाहिए।

    रीवा में बाढ़ का कारण प्राकर्तिक नहीं कृतिम है
    रियायार्ड जल संसाधन एसआई डॉ एनपी मिश्रा ने बताया था कि रीवा में बाढ़ का कारण प्राकर्तिक नहीं मानव निर्मित है हर बार शहरी क्षेत्र में इसी लिए बाढ़ जैसे हालात बनते हैं क्योंकि कभी गंभीरता से समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास नहीं किए गए। 20 करोड़ के स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया,उधर सैकड़ों करोड़ के एसटीपी प्रोजेक्ट का बंटाधार हो गया.

    Post Views: 0

    Hindi news hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से रहेगा लाभदायक, लेकिन पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी
    Next Article चौंकाने वाला मामला : नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को कर दिया, घायल फिर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?