कोरिया। जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई हैं। जहां एक ही परिवार के 7 लोगों की डूबने की खबर है। इस पर CM भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घटना को लेकर कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा से पूरी जानकारी ली और रेस्क्यू को लेकर निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने लापता 5 लोगों की तलाश के लिए कलेक्टर को रेस्क्यू को तेज करने को कहा है।
बता दें कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली से एक ही परिवार के सदस्य पिकनिक मनाने रमदहा जलप्रपात में आए थे। जहां हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना पर कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक सूचना है कि, सात लोग डूबे हैं। पुलिस होमगार्ड की टीम बचाव और तलाश अभियान में जुटी है। दो लोगों को निकाला गया है, जिनमें एक युवती गंभीर है, जबकि एक अन्य को लेकर सूचना है कि उसकी मौत हो चुकी है।