कोरबा- छत्तीसगढ़ सरपंच पंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के आह्वान पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंचों द्वारा कलम रख,काम बंद आंदोलन किया जा रहा है जिला अध्यक्ष सरपंच संघ कोरबा सेवक राम मरावी, जिला कोषाध्यक्ष जनार्दन सिंह कंवर, सचिव रूपा तिर्की के मार्गदर्शन में कुल सिंह कंवर ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा, शोभरन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ीउपरोड, बाला सिंह आर्मो ब्लॉक अध्यक्ष पाली, होली लाल कवर ब्लॉक अध्यक्ष करतला, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा सहित जिले के पांचों ब्लॉकों के सरपंच अध्यक्षों के नेतृत्व में जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने धरने पर बैठ सरकार के समक्ष ज्ञापन सौंपा है सरपंचों उपसरपंच को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अनुरूप वेतन भत्ता देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कलम रख काम बंद हड़ताल पर है, उनके आंदोलन को समर्थन देने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सरपंचों के संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में धरना स्थलों पर पहुंच रहे हैं|
जनार्दन सिंह कंवर कोषाध्यक्ष जिला कोरबा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने कार्यकाल में सरपंचों को छलने का काम किया है सरकार के द्वारा लगातार उनके साथ उपेक्षा और भेदभाव की जा रही है उनके लंबित मांगों को पूरा नहीं करने वादाखिलाफी से मजबूरन सरपंचों को कलम रख काम बंद आंदोलन की आवश्यकता आन पड़ी जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

सचिव रूपा तिर्की ने कहा आंदोलन से पंचायतों के कामकाज के साथ ग्रामीण विकास के कामकाज में प्रभाव पड़ रहा है सरकार को सरपंचों की मांगों को बिंदु वार अविलंब पूरा कर ग्राम्य अधिकारों पंचायत गठन कल्पना अनुरूप अधिकार प्रदान करें।
प्रदेश की सरकार के गैर-जिम्मेदाराना कुप्रबंधन के कारण आंदोलनरत सरपंच प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर बात रखी थी, जिस पर उदासीनता सरकार के गलत नीतियों के कारण मांग के मुताबिक निर्णय नहीं मिल रहा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश का सरपंच जिस भीषण आर्थिक त्रासदी के दौर से गुजर रहा है बकाया के तगादा से त्रस्त कोरोना की दोहरी मार से सरपंचों में व्यापक जनाक्रोश फैल रहा है जो बेहद ही दुखद है।
इस दौरान वरिष्ठ सरपंच नेता एवं सरपंच उपस्थित रहे जिनमें रीता कंवर,समेलाल,जया राठिया,कमला देवी,कुंती बाई,तुलसी बाई मझवार, शिवराज सिंह,नंदिनी कंवर,उदम बाई कंवर,बालेश्वर सिंह राठिया,झूल कवर, चंदा मझवार,चंद्रशेखर मझवार,लक्ष्मी सिंह तवर,चमेली बाई, धन सिंह कंवर, रामुला राठिया, मंदाकिनी कवर, धन सिंह कंवर पहंदा, सुमंगला राठिया, बहोरन सिंह मझवार, बीज मोती राठिया,रुपेश्वरी राठिया,फूल बाई सतनामी,अन्नपूर्णा देवी कंवर, मीना कंवर, पदमा कवर, प्रियंका राठिया सहित सरपंच व्दय उपस्थित रहें |