Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को राशन, पेंशन आदि सुविधाओं से करें लाभान्वित- कलेक्टर श्री झा
    कोरबा

    जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को राशन, पेंशन आदि सुविधाओं से करें लाभान्वित- कलेक्टर श्री झा

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में करे निराकरण

    कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

         कोरबा/ कलेक्टर संजीव झा ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को राशन, पेंशन आदि मूलभूत सुविधाओं से लगातार लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं और सुझावों से संबंधित आवेदनों का  संवेदनशीलता से समय सीमा में निराकरण करने के भी निर्देश दिए हैं समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में  सभी अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके पहाडी कोरवा, बिरहोर, पण्डो, विशेष पिछडी जनजाति वर्ग के व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, भूमिहीन न्याय मजदूर योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराये। जिससे कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे। जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लगातार लाभ मिलता रहे। बैठक में कलेक्टर ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन के बारे में भी जानकारी ली।मितान क्लब के पदाधिकारियों को खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि के प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। समय सीमा की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, डीएफओ कोरबा प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
    
        कलेक्टर जिले में छूटे  हुए लोगों को वैक्सीन एवं बुस्टर डोज हेतु पुनः महाअभियान चलाने के भी निर्देश दिए। जिसमें अधिक से अधिक व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराया जाये। बैठक में कहा की भूमिहीन किसानों, विशेष पिछडी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीयन करके लाभान्वित किया जाये। किसी भी विभाग में अनुकम्पा के प्रकरण लंबित न रखे जाये। शासन की महत्वकांक्षी एवं फ्लेगशीप योजनाओं नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाडी, गोधन न्याय योजना, स्व सहायता समूह की आजीविका गतिविधियां गौठानों का मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करने, धान के बदले अन्य फसल योजना आदि के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान दिया जाये। खाद्य विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया  कि इस माह का चांवल का भण्डारण सात तारीख के पहले राशन दुकानों में कर लिया जाये।गोधन न्याय  योजना की समीक्षा करते हुए सभी गौठानों में गोबर खरीदी लगातार जारी रखने, सक्रिय गौठानों की संख्या बढ़ाने, सभी गौठानों में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया  कि अपने अनुभाग में बुधवार के दिन बैठक करके शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं-गौठान, चारागाह, गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा की जाये। विभागों में लंबित पीएमओ जन चौपाल, मुख्यमंत्री जन चौपाल, कलेक्टर जन चौपाल आदि में लंबित विभिन्न विभागों की शिकायतों का निराकरण शीघ्र कर लिया जाये। कलेक्टर ने सभी नगर पालिका अधिकारी एवं  जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को  सडकों पर आवारा मवेशी की रोकथाम के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदस सूत्री मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 15 दिवस का दिया समय,प्रशासन जल्द दे ध्यान पूर्व विधायक: सुखेंद्र सिंह बन्ना
    Next Article हाईवे पर एक युवक की चप्पलों से पिटाई माफी मांगत रहा , लेकिन करीब 15 मिनट तक चले ड्रामा के बीच महिला ने उसे जमकर पीटा………
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?