नई दिल्ली। बुद्धविहार क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुत्र ने पहले अपनी मां की हत्या की, उसके बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या कर लिया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास से 70 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। वहीं पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक सोनू 25 वर्ष अपनी मां मिथलेश के साथ पॉकेट 18 सेक्टर 24, रोहिणी स्थित तीन मंजिला मकान में रहते थे। रविवार रात नौ बजे पड़ोसियों ने इनके घर से बदबू आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बुध विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को सोनू का शव कमरे में मिला। उसने धारदार हथियार से अपना गला काटा था।
पास ही हथियार और सुसाइड नोट पड़ा था। वहीं बदबू बाथरूम से आ रही थी। वहां पहुंचने पर पुलिस को सोनू की मां का शव मिला। जो सड़ी गली अवस्था में थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी तुरंत जिले के आला पुलिस अधिकारियों को दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मामला हत्या के बाद खुदकुशी करने का लग रहा है। सोनू के पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत हुए थे। 7-8 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां को मिलने वाली पेंशन से दोनों मां बेटों का गुजारा होता था। वहीं सोनू कोई काम नहीं करता था। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है