रायपुर | छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल आज तमिलनाडु के दौरे के लिए रवाना हुए है. पत्रकारों से बात करते हुए है सीएम बघेल ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में बताते हुए कहा कि आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है उसकी शुरुआत होगी. देश भर से हर राज्य के लोग जुड़ेंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को जोड़ना है नफरत फैलाने की जो कोशिश की जा रही है उसे समाप्त करना है.उन्होंने आगे कहा की जितने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उसको केंद्र सरकार कमजोर कर रही है.
वहीं इससे पहले कांग्रेस ने ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ का प्रदर्शन किया था, वहीं अब कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कहा की “महंगाई और बेरोजगारी पर राज्यसभा में चर्चा नहीं होती. लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में बात करना. किसान, मजदूर, नौजवान सभी लोग परेशान है. महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है यही सब मुद्दों को लेकर यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा का असर समाज पर पड़ेगा.असम के सीएम के बयान पर कसा तंज भारत जोड़ो यात्रा पर असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने कांग्रेस की इस यात्रा पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने यह कहा की ‘भारत पहले ही एकजुट है और जुड़ा हुआ है.’
वहीं सीएम बघेल ने कहा की “सीएम हेमंत आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं. नए-नए मुल्ला है. पहले कांग्रेस में थे अब भाजपा में गए हैं नए-नए मूल्ला ज्यादा प्याज खाता है.”उन्होंने कहा की “संघ के कार्यालय में गए होंगे और वहां अखंड भारत का नक्शा देखा होगा पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब है. उसमें भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दो. पाकिस्तान को अखंड भारत में जोड़ दो.
भेजने और मिलाने का क्या मतलब है. यदि मिलाएंगे बांग्लादेश पाकिस्तान अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमान की हो जायेगी. इतने में तो और हालत खराब हो जाएगी. कोई भी जाति धर्म के मानने वाले लोग हैं भारत एक ऐसा देश है जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं. हिंदुस्तान की अनेकता में एकता हैभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर कहा ये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले है, इसके साथ उनके दौरे पर कहा कि छत्तीसगढ़ आने के बाद यहां के जो व्यंजन है उसको चखने वाले हैं. छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आत्मसात करें.
भाईचारा का छत्तीसगढ़ प्रदेश है. कौशल्या माता मंदिर गौठान और स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण करें देखने जाएं.छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स के छापे पर उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की टीम अभी छत्तीसगढ़ आ गई है. उसके पीछे पीछे सीबीआई की टीम भी आएगी.