कर्नाटक। कर्नाटक के खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, रात 10 बजे डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके निवास पर ही कट्टी को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
उमेश विश्वनाथ कट्टी ने बोम्मई सरकार में खाद्य-नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और वन विभाग मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई हैं।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उमेश कट्टी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि, कर्नाटक ने एक कुशल और सक्रिय नेता खो दिया है।
मैं भगवान से उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। आज बुधवार को बागवाड़ी बेलगावी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने बेलगावी के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की हैं।