रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे आर एस एस की बैठक को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, RSS की बैठक लगातार हो रही हैं, आप लोग जानते हैं आप ही जाकर देखे। ऐसी गोपनीय बैठक करने वालों को छत्तीसगढ़ की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगी।मैं आज बेंगलुरु जा रहा हूं, कर्नाटक में उद्योग विभाग की बैठक है कल और परसों प्रदेश के उद्योग मंत्री से लेकर भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के साथ 2 दिन बेंगलुरु में बैठक होगी।भारत जोड़ो आंदोलन को लेकर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है, पूरा देश की जनता उनको देख रही।
राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो आंदोलन चलेगा। भाजपा ने नौजवानों को दो करोड़, रोजगार देने का वादा किया था लेकिन नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी के लोग गुमराह करने के लिए इस तरह की बातें करते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं, और देश की जनता इनको 2024 से सबक सिखाएंगी।
केंद्र सरकार के तीन जमाई ED, IT, CBIIT के छापे को लेकर कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, मोदी सरकार ने पिछले 8 सालों में केंद्रीय एजेंसियों का इतना दुरुपयोग किया है कि, अब तो रूटीन जांच में IT के छापे पड़ते है। तो उसके राजनैतिक मतलब निकाले जाते है। लोगों की जुबान में नारा चल रहा केंद्र सरकार के तीन जमाई ED, IT, CBI।