पुर्तगाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गोइया राज्य के छोटे शहर माइनिरोस से है। इन बच्चों की मां ने खुलासा किया कि उस दिन मैंने दो पुरुषों के साथ कुछ घंटों के अंतराल पर सेक्स किया था। ऐसे में मैंने दूसरे व्यक्ति को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया। संयोग से उसका टेस्ट दूसरे बच्चे से एकदम सटीक मैच हो गया। उस लड़की ने कहा कि मैं परिणामों से हैरान थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है जबकि दोनों बच्चे देखने में बहुत समान हैं।
इन दोनों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पर पिता के रूप में अब भी एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है। ऐसे में डीएनए टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर बाद में बदलवाने की कोशिश की जाएगी। इन दोनों बच्चों की मां ने साथ रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड की खूब तारीफ की। उसने बताया कि डीएनए टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद उसके बॉयफ्रेंड ने कोई नाराजगी नहीं जताई। वह आज भी दोनों बच्चों का ख्याल रखता है। मेरी बहुत मदद करता है। मुझे जिसकी जरूरत होती है, वह उन सभी को पूरा करता है। हालांकि, महिला ने अपने दूसरे बच्चे के पिता के बारे में कुछ नहीं बताया।
असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉ टुलियो जॉर्ज फ्रेंको ने बताया कि ऐसी घटना को मेडिकल साइंस की भाषा में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरी दुनिया मे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन का केवल 20 वां ज्ञात मामला है। डॉक्टर ने पुर्तगाली न्यूज आउटलेट G1 को समझाया कि ऐसी गर्भावस्था तब होती है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों से निषेचित होते हैं। बच्चे मां की जेनेटिक मेटेरियल को साझा करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं।