दिल्ली। अगले महीने से यानि 16 अक्टूबर से टी20 वर्ड कप का आगाज होने जा रह हैं। इस बार फिर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले दो अभ्यास मैच खेले जाएंगे। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। सभी अभ्यास मैच भी मैच 10 से 13 अक्तूबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और जंक्शन ओवल में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्तूबर को होगी और 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। पहले मैच में श्रीलंका का सामना नामीबिया के साथ होगा। यह मैच गीलॉन्ग के कर्दीनिया पार्क स्टेडियम में होगा। भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है।
भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेलेगा। पहला 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्तूबर को ग्रुप ए की रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद चौथा मैच दो नवंबर बांग्लादेश के साथ और पांचवा छह नवंबर ग्रुप बी की विनर के साथ।