दिल्ली। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आजकल ख़बरों में बनी हुई हैं। हाल ही में टेलीविज़न स्टार को ‘लाल बाग के राजा’ के पंडाल में स्पॉट किया गया। अभिनेत्री गणपति के दर्शन करने एवं आशीर्वाद लेने पहुंची। तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दरअसल तेजस्वी जब गणपति दर्शन के पश्चात् बाहर निकलीं तो उनके माथे पर सिंदूर लगा दिखाई दे रहा है। येलो सूट में तेजस्वी प्रकाश बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके माथे पर लगा सिंदूर देख कई लोग उनकी शादी का दावा कर बैठे। तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया में रफ़्तार से वायरल हो रहा है। हालांकि आपको बता दें कि यह पूजन एवं दर्शन के पश्चात् लगा सिंदूर है। तेजस्वी की सादगी पर प्रशंसक फिदा है।
शआपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश इनदिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत लाइम लाइट बटोर रही हैं। तेजस्वी टीवी स्टार करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। इनकी जोड़ी ‘बिग बॉस’ के घर में बनी थी। तेजस्वी और करण की जोड़ी प्रशंसकों को बेहद पसंद है। प्रशंसकों ने इनका नाम ‘तेजरन’ रखा है।