कोरबा। जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नकटीखार में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक राजेश प्रधान 34 वर्ष अपने परिवार के साथ नकटीखार में रहता था। बताया जाता है कि उसके माता-पिता अपनी बेटी से मिलने कोलकाता गया हुआ है। वहीं उसका छोटा भाई मृतक की बेटी को लेने स्कूल गया हुआ था। तभी घर में उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जब उसका भाई बेटी को लेकर स्कूल से लौटा तो देखा कि उसका भाई फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उसने इसकी सूचना रामपुर पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया, तो पता चला कि मृतक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। बहरहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।