कानपुर। आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सिरीज 2022 का आगाज हो रहा हैं। पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की टीम सामने हैं। जिसमें इंडिया लीजेंड्स के कप्तान साचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया हैं।
इंडिया लीजेंड्स टीम के पास तेंदुलकर के नेतृत्व में एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। इस टीम में युवराज सिंह और यूसुफ पठान जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इसके अलावा इस बार टीम में सुरेश रैना की भी एंट्री हुई है। ऑलराउंडरों की बात की जाये तो टीम के पास स्टुआर्ट बिन्नी और इरफान पठान हैं। वहीं गेंदबाजों में प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल और राहुल शर्मा मौजूद हैं।
प्लेइंग-11
इंडिया लीजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा।