कार चलाते समय नींद आना एक एक बड़ी समस्या है कई बार नींद और झपकी की वजह से बड़े-बड़े हादसे हे जाते हैं। लेकिन अब इस समस्या से मुक्ति पाने का समय आ गया है। क्योंकि हमारे वैज्ञानिकों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार कर ली है जिससे कार चलाते समय अगर इसका उपयोग किया जाय तो नींद या फिर झपकी आते ही वह कान में बजता है। जिससे आपकी नींद खुल जायेगी और आप सुरक्षित सफर कर पायेंगे।
एंटी स्लीप मशीन कैसे आर्डर करें:
जानकारी के अनुसार बहुत ही कम दाम में और आनलाइन माध्यम से इस मशीन को मंगाया जा सकता है। इस मशीन का नाम ‘एंटी स्लीप अलार्म’ है। इसे वाहन चलाते समय चालक को अपने कानों में लगाना होता है। बताया गया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर जैसे एमाजोन और फ्लिपकार्ट में यह डिवाइस मिल रही है। इस डिवाइस को लगाने के बाद जैसे ही चालक को नींद आयेगी उसे अलर्ट करती है। इस समय टूल की कीमत महज 499 रुपये है। जिसे ऑनलाइन आर्डर कर मंगाया जा सकता है।
इस समय आपके दिमाग में एक प्रश्न अवश्य पैदा हो रहा होगा। छोटी सी डिवाइस को कैसे पता चलेगा कि चालक को नींद या फिर झपकी आ रही है या आने वाली है। तो आइये समझे इसकी पूरी क्रियाविधि।
बताया गया है कि इस डिवाइस को चालक अपने कान के पीछे लगाता है। इसमें एक स्विच लगी होती है जिसे वाहन चलाते समय आन करें। अब जैसे ही चालक का सिर झुकता है इस डिवाइस से आवाज आयेगी। यह प्रक्रिया कई बार होती है। ऐसे में चालक की बार-बार नींद टूट जाती है।