उल्लेखनीय है कि दो साल बाद रायपुर में हर्षोंउल्लास के साथ गणेश विसर्जन झांकियां निकाली जाएगी। बता दें कि शनिवार से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते रूक-रूक कर बारिश हो रही है। आज भी शहर में बारिश हुई है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने झांकी नहीं निकालने पर फैसला लिया हैं।
अब कल यानी सोमवार रात को तय रूट पर झांकी निकलेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। झांकी की रुट जिला प्रशासन ने तय किया है। यातायात पुलिस ने आज रुट को लेकर एडवायजरी जारी की है। बता दें कि पुराने रुट से ही गणेश विसर्जन झांकियां निकलेगी। इनमें शारदा चौक से रवाना होकर झांकियां जयस्तंभ चौक पहुंचेगी।
यहां से मालवीय रोड, सिटी कोतवाली चौक पहुंचेगी। इसके बाद सदर बाजार मार्ग होते हुए कंकाली पारा चौक और पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखे नगर चौक, सुंदर नगर से रायपुरा अंडरब्रिज होते हुए विसर्जन झांकियां महादेव घाट पहुंचेगी