Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 13/9/2022 : आज का राशिफल
    राष्ट्रीय

    13/9/2022 : आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आयेगा। साथ ही कोई पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। वहीं दाम्पत्य रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आपकी उलझनें कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
    वृष राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यवसाय में आपको फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मियों की मदद मिलेगी। आज किसी से वाद विवाद ना करें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद के लिए कहेगा। आप उसकी हर संभव मदद करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज शादी के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे, साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएँगी।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र से मिलने आप उसके घर पर जाएंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। वहीं कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगी। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर ताल-मेल स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के विषय में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक-झोक होगी, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

    तुला राशि

    आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। साथ ही अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आप किसी नए कार्य की योजना आज बना सकते हैं। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा,इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। आपके लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।

    धनु राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

    मकर राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका हुआ कार्य पूरा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स जो किसी बड़े कॉलेग में दाखिला लेना चाहते है, आज उन्हे कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    कुंभ राशि

    आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज का दिन व्यवसाय के खास सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने दोस्तों से होगी। अगर व्यापारी हैं तो आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। आपके काम काज की गति बढ़ेगी।

    मीन राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता आज बच्चों को कहीं बाहर घूमाने ले जाएंगे। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आप किसी चीज को लेकर उलझन में रहेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleज्वेलर परिवार की सास-बहू से तांत्रिक ने किया रेप, भूत-प्रेत का डर दिखाकर कमरे में अश्लील हरकत, 20 लाख रुपए भी ऐंठे
    Next Article हैवानियत : 3 साल की मासूम हुई दुष्कर्म की शिकार, स्कूल बस ड्राइवर ने दिया इस घटना को अंजाम, घटना के समय महिला हेल्पर भी थी मौजूद
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?