रिपोर्टर//जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली//जरहागांव। दो मोटर सायकल की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल युवकों को शासकीय वाहन से तखतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
जरहागांव थाना एवं बस स्टैण्ड के बीच 12 सितंबर को रात्रि 7 बजे दो मोटर सायकल की हुई भिड़ंत में ग्राम डोमनपुर निवासी सत्यप्रकाश पाटले की मौत हो गई।
वहीं तीन युवक हेमंत कुमार भास्कर, अतिश पात्रे, अर्जुन कश्यप घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची जरहागांव पुलिस ने घायलों को तखतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता रहा है कि ग्राम डोमनपुर निवासी सत्यप्रकाश पाटले, हेमंत कुमार भास्कर एवं अतिश पात्रे एक मोटर सायकल में सवार थे। वहीं एक अन्य मोटर सायकल में बटहा निवासी अर्जुन कश्यप था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।