रायपुर। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने काम के साथ-साथ अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जाते है। इसके साथ ही बता दे कि, मंत्री लखमा किसी भी कार्यक्रम में शामिल है, तो ऐसा जरूर होता है कि, मंत्री गाने की धुन में झूम उठते है, ऐसे ही मंत्री लखमा के कई वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की धुन में जमकर थिरके नजर आए हैं मंत्री कवासी लखमा। मंत्री बंगले पर विराजे गणेश विसर्जन के दौरान मंत्री कवासी अपने अंदाज पर नजर आए। इसके साथ ही मंत्री लखमा ने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।