भारत के प्रधानमंत्री का जन्मदिन आगामी 17 सितंबर को मनाया जाने वाला है। क्योंकि 70 साल बाद देश में चीतों की वापसी होने जा रही है। बता दें कि साल 1952 में देश से चीता विलुप्त हो गए थे और अब भारत की विरासत को दोबारा स्थापित किया जाएगा।प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों को छोड़ा जाएगा, जिन्हें नामीबिया की राजधानी विंडहॉक से लाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, 16 सितंबर को विंडहॉक से 8 चीते जिनमें 5 मादा और 3 नर शामिल हैं। ये सभी चार्टेड विमान के जरिए भारत के लिए रवाना होंगे और 17 तारीख की सुबह जयपुर लैंड होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
इस ऐतिहासिक कदम की सरहाना करते हुए पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इससे पर्यावरण संतुलन को कायम रखने में आसानी होगी।नामीबिया से करार के चलते शुरुआत में 8 चीतों को भारत लाया जाना है वहीं दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत आने वाले हैं। बता दें कि 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने नामीबिया से चीते लाने को लेकर हरी झंडी दे दी थी।