मुरैना। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया मामला मध्य प्रदेश के मुरैना शहर का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ये घटना बामोर थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 की है।
भोपाल के बाद अब मुरैना में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने थाने से महज 200 मीटर दूरी पर घटना को अंजाम दिया। हवसी दरिंदे की हैवानियत से बच्ची गंभीर हालत में है। बच्ची को नूराबाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरैना जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम नूराबाद के अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने जांच कर बच्ची को रेफर कर दिया। बच्ची को ग्वालियर रेफर किया गया है।
बता दें कि 12 सितंबर को ही भोपाल में तीन साल की बच्ची से स्कूल बस में रेप किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।