कानपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट 2022 का छटवां मुकाबला इंडिया लिगेंड और पश्चिम इंडिया लिगेंड के बीच खेला जाना था। जो बारिश की वजह से धूल गया हैं। मैच में एक भी गेंद नहीं फेका जा सका।
इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने साऊथ आफ्रिका लीजेंड्स को करारी शिकस्त दी थी। जिसमें स्टुअर्ट बिन्नी के 42 गेंदों में खेली गई 82 रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए और दक्षिण आफ्रिका लीजेंड्स के सामने 218 रनों का विशाल स्कोर रखा था। बिन्नी के आलावा युसूफ पठान ने 15 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली थी।