रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 89 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक केस रायपुर और दुर्ग (13-13) से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 128 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 688 है। आज प्रदेश में 7,284 टेस्ट हुए है।