भिलाई। भिलाई के पावर हाउस जवाहर मार्केट से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है। मामला जवाहर मार्केट पावर हाउस के भारत जींस कॉर्नर नाम की दुकान में आगजनी की घटना की जानकारी है। फिलहाल दूकान में आग लगने की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि दुकान बंद थी। यह भी बताया जा रहा है कि पास से ही कुछ देर पहले विसर्जन के लिए लोग निकले हैं। पटाखे के फूटने से शायद बैनर में आग पकड़ ली। जिसकी वजह से दुकान में आग लगी है। ऐसा लोगों के मुताबिक बताया जा रहा है फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। भारत जींस के एक ही ब्रांच के तीनों दुकानों में आग धीरे-धीरे फैल रही है।