Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 15/9/2022 राशिफल: कर्क सहित इन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत, मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ
    राष्ट्रीय

    15/9/2022 राशिफल: कर्क सहित इन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत, मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ

    By Tv 36 HindustanSeptember 15, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर- परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

    वृष राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ ज्यदा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय आप कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से वो आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

    मिथुन राशि

    आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक होगी। आज आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आएंगे, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। आज परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । कोई काम पूरा होने में थोडा वक्त लगेगा । किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे । दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है । साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए । अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए । पहले की गयी मेहनत आज रंग लायेगी ।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा । किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी । पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा । साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी । दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे । छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर ज्यादा ध्यन देने की जरूरत है। पढ़ा हुआ भूल सकते है या फिर ध्यान भटक सकता है ।

    तुला राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा । बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा । परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा । इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे । कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी । आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा ।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा होगी । दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी । जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे । कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी । बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा । कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे । आपको अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे । जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    धनु राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में सुधार होगा । ऑफिस में किसी टीम मेंबर से प्रोजेक्ट को लेकर मिटींग होगी, कोई अच्छा वर्कप्लान बनाने में सफल होंगे । आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा । जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी । इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए । आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा । आज लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा ।

    मकर राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा । किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप उसकी मदद करेंगे। कार्यों की अधिकता के कारण आपको थकावट महसूस होगी । इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा । परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी । आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा ।

    कुंभ राशि

    आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रुके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आएंगे। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा । आपके दाम्पत्य रिश्ते में खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी । आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी

    मीन राशि

    आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा । धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे । ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है । नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे । किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाभी पर चचेरे देवर ने किया हमला, लहुलूहान कर मौके से हुआ फरार, जानिए पुरा मामला
    Next Article हत्यारे पति को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…

    March 10, 2026

    आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…

    March 10, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…
    • आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…
    • ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?