रायपुर
अगर आपका बैंकिंग से जुड़ा कोई भी काम पेंडिंग है, तो उसे फटाफट पूरा कर लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सितम्बर के आधे बचे महीने में बैंक की पांच दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। यानी 15 दिन में बैंकों में केवल 9 दिन कामकाज होगा।
लिहाज से अगर आपको आने वाले दिनों में किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो छुट्टी के बारे में जानकारी करके ही जाने का प्लान बनाएं। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से हर कैलेंडर वर्ष में छुट्टियों से जुड़ी लिस्ट जारी की जाती है। कई छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं, जिनमें देशभर में बैंक का कामकाज बंद रहता है। इसके अलावा कुछ स्थानीय छुट्टियां होती हैं, इनमें किसी क्षेत्र विशेष के बैंक बंद रहते हैं।
RBI कैलेंडर के अनुसार 21 सितंबर को तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंकों का अवकाश रहेगा। इस दिन श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 26 सितंबर को नवरात्रि स्थापना की वजह से जयपुर और मणिपुर के इंफाल में बैंकों हॉलीडे रहेगा। इसके अलावा 24 सितंबर को चौथा शनिवार होने के बैंकिंग से जुड़ा काम नहीं हो पाएगा।
18 सितंबर, रविवार अवकाश
21 सितंबर, श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस
24 सितंबर, चौथा शनिवार
25 सितंबर, रविवार अवकाश
26 सितंबर, नवरात्रि स्थापना