भोपालः मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से तबादलों का दौर शुरू हो जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य और जिला स्तर पर ट्रांसफर हो सकेंगे। प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने नई ट्रांसफर पॉलिसी जारी की थी। नई पॉलिसी के तहत ही शिक्षकों का ट्रांसफर होगा। जारी पॉलिसी के अनुसार शिक्षकों को अब 10 साल तक ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही अन्य जगह ट्रांसफर हो सकेगा। शहर के शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा।